पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरीजों की 48 प्रकार की पैथालॉजी जांच मुफ्त

मरीजों की 48 प्रकार की पैथालॉजी जांच मुफ्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 17 नवंबर 2012 से सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क औषधि वितरण योजना प्रारंभ की गई है, जहां जेनेरिक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा फरवरी 2013 से नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा शासकीय अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वीके गुप्ता ने बताया स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों को 24 घंटे नि:शुल्क जेनेरिक औषधियां उपलब्ध कराई जाती हैं। मरीजों को दवाइयों के साथ ही इंजेक्शन, डिस्पोजेबल सीरिंज, आईवीकैनुला, ड्रिप सेट आदि भी नि:शुल्क उपलब्ध हैं। चिकित्सालय में लगभग 48 प्रकार की पैथोलॉजी जांच उपलब्ध हैं। यह सुविधा मरीजों के लिए नि:शुल्क है। इनमें से जिस जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है, उसे आउटसोर्स से निजी संस्थाओं से करवा कर नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

खबरें और भी हैं...