पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोत्साहन... जेईई मेन की मेरिट में आने पर डेढ़ लाख तक की फीस भरेगी सरकार

प्रोत्साहन... जेईई मेन की मेरिट में आने पर डेढ़ लाख तक की फीस भरेगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए शुल्क भरने का निर्णय लिया है। सरकार उन विद्यार्थियों की डेढ़ लाख रुपए तक की फीस जमा करेगी, जो जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम) मेन की मेरिट में आएंगे। विद्यार्थियों को यह सुविधा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलेगी। इसीतरह सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को भी मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा पर विक्रमादित्य निशुल्क शिक्षा योजना लागू की है। इसमें उन विद्यार्थियों की मदद की जाएगी, जो पैसों के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं।

खबरें और भी हैं...