पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचे एटीएम, बैंकों ने की 200 करोड़ की डिमांड

डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचे एटीएम, बैंकों ने की 200 करोड़ की डिमांड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर शादी की शॉपिंग के लिए शहर के एटीएम पर बुधवार को डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचे। पहले से कैश की कमी से जूझ रहे कई एटीएम दोपहर बाद खाली हो गए। कुछ में 2000 और 500 के नोट नहीं निकले। नोट संकट से उबरने के लिए बैंकों ने 200 करोड़ रुपए की डिमांड की है।

बुधवार को शहर में ही दर्जनभर से ज्यादा एटीएम बंद हो गए, जिसके कारण लोगों को दूसरे एटीएम पर रुपए निकालने के लिए भटकना पड़ा। बैंक अफसरों के मुताबिक अारबीआई को भेजी 200 करोड़ रुपए की डिमांड की पूर्ति होने पर ही अब एटीएम से रुपयों की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त हो पाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बैंकों में ट्रांजेक्शन बढ़ते ही एटीएम में कमी की पूर्ति करवाई जाएगी। जिले में सामान्य दिनों में 1 हजार लोग एटीएम से रुपए निकलने पहुंचते है। बुधवार को यह आंकड़ा 1500 से 1700 के बीच पहुंच गया। गुरुवार को यदि कैश उपलब्ध नहीं हुआ तो नोट संकट बढ़ सकता है। बैंकों में रुपए जमा नहीं होने से भी बैंक एटीएम में पैसा नहीं डलवा रही।

बैंक... कृपया ध्यान दें और नोट भी करें

एटीएम की

स्थिति

190 जिले में कुल एटीएम

26 बैंक ऑफ इंडिया के शहर में एटीएम

71 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शहर में एटीएम

1000 हिट एटीएम से रोज होने वाले ट्रांजेक्शन

1500 से 1700 हिट शादियों में ट्रांजेक्शन

दानीगेट पर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पेमेंट नहीं होने की सूचना लगी ।

एटीएम में रुपयों की किल्लत के यह बड़े कारण

लोगों द्वारा बड़े नोटों का संग्रह करने के बाद उनका फ्लो कम हो गया है। आरबीआई से भी 2 हजार रुपए के नोट प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।

भावांतर योजना के अंतर्गत जिले में लगभग 65 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा करवाए गए हैं। किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर एटीएम से निकासी की जा रही है।

डिमांड के अनुरूप राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है।

एटीएम से रुपए तो निकाले जा रहे हैं लेकिन बीते एक सप्ताह में बैंकों में रुपए जमा कराने वालों की संख्या में कमी आई है।

(बैंक अधिकारियों से हुई चर्चा के आधार पर)

आरबीआई को भेजा डिमांड पत्र

लीड बैंक मैनेजर अजय तंवर ने बताया शादियों का सीजन शुरू होने सहित अन्य कारणों से एटीएम पर दबाव बढ़ा है। थोड़ी परेशानी जरूर है आैर कुछ एटीएम रुपयों की कमी के कारण बंद हुए हैं लेकिन जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा। तंवर के अनुसार डिमांड को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 200 करोड़ रुपए की डिमांड के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...