पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फांसी लगाई, कर्ज से था परेशान

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फांसी लगाई, कर्ज से था परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरनगर में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने की बात लिखी। कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का तीन दिन में यह दूसरा मामला है।

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया भैरुलाल कहार (35 साल) की लाश घर में फंदे पर लटकी मिली। युवक की प|ी दुर्गा तीन बच्चों को लेकर इंगोरिया शादी में गई थी। भैरुलाल अकेला था। उसने एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उल्लेख किया कि वह कर्ज से परेशान है। सुसाइड नोट में किसी सूदखोर के नाम नहीं है। पुलिस ने बताया कि परिवार में प|ी व रिश्तेदारों के बयान भी लिए हैं।

उन्होंने बताया भैरुलाल मजदूरी करता था और दो साल से ठीक से काम नहीं मिलने के कारण परेशान था। तीन दिन पूर्व होटल संचालक ने सूदखोरों ने परेशान होकर फांसी लगा ली थी। एसपी सचिन अतुलकर ने कहा किसी को भी सूदखोर परेशान करते हैं तो वे सीधे एसपी कार्यालय आकर शिकायत करें।

खबरें और भी हैं...