- Hindi News
- National
- 11:30 बजे के बाद भी 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल में बैठाया तो कार्रवाई
11:30 बजे के बाद भी 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल में बैठाया तो कार्रवाई
उज्जैन | गर्मी के असर को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक की कक्षाओं के संचालन का समय सुबह 11:30 बजे तक किया है, बावजूद कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को 11:30 बजे के बाद तक बैठाया जा रहा है। जिला शिक्षा अिधकारी संजय गोयल ने बताया सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि अगर तय समय के बाद भी विद्यार्थियों को बैठाया तो स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी आैर लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय आैर अशासकीय स्कूलों में प्राथमिक व माध्यमिक स्तर की कक्षाओं का संचालन सुबह 7 से 11:30 बजे तक करने के निर्देश जारी किए थे।