25 अप्रैल को रामेश्वरम् यात्रा पर जाएंगे बुजुर्ग
25 अप्रैल को रामेश्वरम् यात्रा पर जाएंगे बुजुर्ग
उज्जैन | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 25 अप्रैल से 28 मई की अवधि में 38 जिलों के 7 हजार 784 तीर्थ यात्री रामेश्वरम् तीर्थ की यात्रा करेंगे। कार्यक्रम अनुसार नीमच जिले से 25 अप्रैल को 145, मंदसौर से 240, उज्जैन से 355 और सीहोर से 234 तीर्थ यात्री रामेश्वरम् दर्शन के लिए रवाना होंगे। 19 मई को नीमच से 140, मंदसौर से 220, रतलाम से 230, उज्जैन से 300, झाबुआ से 30 और आलीराजपुर से 32 यात्री रवाना होंगे।