जैथल में किराने की दुकान से 70 हजार की शराब जब्त
जैथल में किराने की दुकान से 70 हजार की शराब जब्त
उज्जैन | आबकारी विभाग ने जैथल में एक दुकान पर दबिश देकर 70 हजार रुपए की शराब जब्त की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामहंस पचौरी ने बताया कि कुशल सिंह राजपूत की किराने की दुकान से 5 पेटी बीयर, 19 पेटी प्लेन मदिरा, एक पेटी अंग्रेजी मदिरा तथा 18 पाव देशी राजस्थान की बरामद की।