संभागायुक्त को सौंपे 25 देह व 75 नेत्रदान के संकल्प-पत्र
संभागायुक्त को सौंपे 25 देह व 75 नेत्रदान के संकल्प-पत्र
उज्जैन | अभमानस परिवार के संस्थापक अध्यक्ष संत सुमनभाई मानस भूषण द्वारा शहर व गांवों में जनजागरण अभियान के अंतर्गत देह व नेत्रदान के 100 से ज्यादा संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। इन संकल्प पत्रों की फाइल संत सुमनभाई ने संभागायुक्त एमबी ओझा को सौंपी। आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी दीपक राजवानी के अनुसार संकल्प-पत्रों में देहदान व नेत्रदान वाले दानदाताओं के निष्पादन की व्यवस्था मौन तीर्थ पर नहीं होने से संकल्प-पत्र निरर्थक हो जाते हैं, इसलिए फाइल संभागयुक्त को सौंपी है।