एलिम्को की उज्जैन इकाई का शुभारंभ 21 को
एलिम्को की उज्जैन इकाई का शुभारंभ 21 को
उज्जैन | कृत्रिम अंग निर्माण करने वाली संस्था एलिम्को की उज्जैन इकाई का शुभारंभ 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, सीएम शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव शामिल होंगे। इस अवसर पर दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला भी लगाया जाएगा।