नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का होगा निराकरण
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का होगा निराकरण
उज्जैन | जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष बीके श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल को नेशनल लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पदमेश शाह व जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीपसिंह मुझाल्दा ने बताया अदालत में आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट प्रकरण, पारिवारिक मामले से संबंधित प्रकरण, श्रम न्यायालय से संबंधित प्रकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरण, सिविल प्रकरण, बैंक ऋण वसूली, बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। विशेष सत्र न्यायाधीश गजेन्द्रसिंह ने अनुरोध किया कि जो पक्षकार मामला निराकृत कराना चाहते हैं वे उक्त तय तारीख में आकर प्रकरण का निराकरण करवा सकते हैं।