पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया राज्य स्तरीय जंप रोप ट्रेनिंग

विधायक ने किया राज्य स्तरीय जंप रोप ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक ने किया राज्य स्तरीय जंप रोप ट्रेनिंग

कैंप का अवलोकन, खिलाड़ियों से की मुलाकात

उज्जैन | जिला जंप रोप एसोसिएशन तरणताल पर पांचवां राज्य स्तरीय जम्प रोप ट्रेनिंग कैम्प लगाया गया। बुधवार को तराना के विधायक अनिल फिरोजिया ने शिविर का अवलोकन किया। जिला जंप रोप एसाे. सचिव मुकुंद झाला ने बताया विधायक जंप रोप खेल की सराहना करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर आनंद निगम, जंप रोप एसो. मप्र के सचिव अबरार एहमद शेख, दुर्गेश यादव, सुशील सोनोने, अर्जुन सोलंकी, पूर्वा झाला मौजूद थे।

22 को होने वाले मातृशक्ति सम्मान समारोह व अध्यापक सम्मेलन के लिए आज होगी बैठक

उज्जैन | आजाद अध्यापक संघ का सम्मेलन 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रेमछाया परिसर में होगा। इसमें 13 जनवरी को भोपाल में शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर केश त्याग करने वाली महिला शक्ति शिल्पी शिवान, अर्चना शर्मा, रेणु सागर, सीमा क्षीरसागर का सम्मान किया जाएगा। आयोजन के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार शाम 5 बजे क्षीरसागर बालोद्यान में होगी। जानकारी संभागीय अध्यक्ष पं. भरत शर्मा एवं जिला अध्यक्ष बजरंगप्रताप सिंह तोमर ने दी।

पुलिस उप निरीक्षक द्वारा मारपीट करने के विरोध में अभा क्षत्रिय महासभा ज्ञापन देंगी

उज्जैन | पिछले दिनों आॅटो पार्ट्स व्यवसायी गजेंद्रसिंह कुशवाह की दुकान में घुसकर एक पुलिस उप निरीक्षक द्वारा मारपीट करने के विरोध में अभा क्षत्रिय महासभा पदाधिकारी गृहमंत्री भूपेंद्रसिंह, पुलिस महानिदेशक वीसी शुक्ला व आईजी उज्जैन रेंज वी.मधुकुमार से मिलेंगे। अभा क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह कुशवाह ने बताया दुकान संचालक से सरेआम वसूली की मांग व उसके बाद अब पुलिस दुकान मालिक को झूठे प्रकरणों में फंसा रही है। दुकान संचालक के खिलाफ हरिजन अत्याचार एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा व नकली माल बेचने के झूठे प्रकरण दर्ज कर तीन अलग-अलग प्रकरण में झूठा फंसा रही है।

बच्चियों व महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलाें को लेकर आज देंगे ज्ञापन

उज्जैन | देश में नाबालिग बच्चियों व महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म व हत्या जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सेना गुरुवार दोपहर 3 बजे ताेपखाना में एकत्र होकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देगी। यह निर्णय बुधवार को संजय नगर स्थित सेना कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। जानकारी महिला अध्यक्ष शाहीन बी ने दी।

गोवा में हुई अखिल भारतीय नृत्य स्पर्धा में शहर की नृत्यांगना प्रतिष्ठा ने जीता रजत पदक

उज्जैन | गोवा में शहीद भगतसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में उज्जैन की प्रतिष्ठा पाराशर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया। वे पलक पटवर्धन की शिष्या हैं। प्रतियोगिता में देश भर से विद्यार्थी भाग लेने पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...