पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 अप्रैल को पहली बार चित्रगुप्त जन दर्शन यात्रा

22 अप्रैल को पहली बार चित्रगुप्त जन दर्शन यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 अप्रैल को पहली बार चित्रगुप्त जन दर्शन यात्रा

उज्जैन |
कर्मों का हिसाब किताब रखने में धर्मराज जी के सहायक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव पर 22 अप्रैल को चित्रगुप्त जन दर्शन यात्रा फ्रीगंज ब्रिज स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल से शाम 5 बजे निकाली जाएगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से शाम 7 बजे छोटे पुल रामघाट पहुंचेगी, जहां चित्रगुप्त जी, मां शिप्रा की महाआरती के साथ महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया चित्रगुप्त कायस्थ समाज के कुल देवता हैं। इस कारण इस जनदर्शन यात्रा में सभी समाजों के साथ कायस्थ समाज प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। यात्रा चामुंडा चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल, सतीगेट, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानी गेट से गुजरेगी। पहली बार इस तरह की यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की बैठक गुरुवार शाम 6 बजे मनी ट्रेड सेंटर फ्रीगंज में रखी है। इसमें यात्रा को लेकर समाजजन विचार विमर्श करेंगे।

आम मातृवृक्ष फलबहार की नीलामी आज

उज्जैन |
शासकीय मॉडल नर्सरी में आम ग्राफ्टेड 40 पौधे, जिनकी उम्र 10 साल है, मातृवृक्षों पर आंशिक फलबहार आई है। 2018-19 में इनकी नीलामी गुरुवार को दोपहर 3 बजे शासकीय मॉडल नर्सरी उज्जैन में रखी गई है। आम फलबहार के इच्छुक व्यापारी तय तारीख व समय पर उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। जानकारी उद्यान विभाग के उप संचालक ने दी।

खबरें और भी हैं...