पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यज्ञ के साथ मुहूर्त में ग्यारह मुखी हनुमान प्रतिमा की प्रतिष्ठा शुरू

यज्ञ के साथ मुहूर्त में ग्यारह मुखी हनुमान प्रतिमा की प्रतिष्ठा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामकथा के दौरान कथा में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंग आयोजित किए जा रहे हैं।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

गयाकोठा सप्तऋषि मंदिर के पास इंदिरानगर में अयोध्या से आये धर्मदास महाराज व महामंडलेश्वर महावीरदास महाराज के सानिध्य में चल रहे हनुमान कवच महायज्ञ के साथ बुधवार को ग्यारह मुखी हनुमान प्रतिमा की प्रतिष्ठा अक्षय तृतीया के मुहूर्त में शुरू हुई। यज्ञ के साथ 3 दिवस तक प्राण प्रतिष्ठा चलेगी। मूर्ति निर्माण एवं मूर्ति देने वाले यजमान राजेश गुप्ता ने मूर्ति स्थापन कर पूजन किया। दोपहर में महामंडलेश्वर सिद्ध बाबा नृसिंहदास महाराज ने श्रीराम कथा में परशुराम अवतार की कथा का श्रवण कराया। प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन अनंतनारायण मीणा ने किया। महाराज ने कथा में कहा महिलाओं का सतीत्व पुरूषों की रक्षा करता है, जो महिलाएं प|ी धर्म का पालन करती है वह काफी शक्तिशाली होती है। प|ी की पवित्रता कुल को स्वर्ग बना देती है। वर्तमान समय नारी शक्ति का है। पति अगर राक्षस है और प|ी देवत्व कार्य में लगी रहती है तो बच्चे भक्त प्रहलाद जैसे होंगे। अतिथि पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, सुरेन्द्र चौबे, गोविंद खंडेलवाल, यजमान हरिसिंह यादव, अजीत मंगलम, योगेश व्यास ने आरती की।

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन

उज्जैन | अवंतिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन हुआ। शुभारंभ संस्था सचिव प्रखर पांडेय ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इलाहाबाद से पधारे पं. रमाशंकर त्यागी ने श्री परशुराम के जीवन दर्शन पर संबोधित किया। पं. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने अक्षय तृतीया की व्याख्या की।

खबरें और भी हैं...