पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व परिजनों का 22 को स्वास्थ्य परीक्षण

बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व परिजनों का 22 को स्वास्थ्य परीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल को क्षपणक मार्ग स्थित ऐरन आई हास्पिटल में लगाया जाएगा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर्स बैंक ऑफ इंडिया के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके परिवारों के सदस्यों की जांच करेंगे। एसोसिएशन उपाध्यक्ष गोविंद बंसल ने बताया शुभारंभ संघ के चेयरमैन एमवाय शिन्त्रेजी व महासचिव अभय वर्मा करेंगे। शिविर के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों के लिए ब्लड सेंपल की जांच के लिए सुबह 8 बजे फ्रीगंज स्थित शिप्रा पैथालॉजी लैब पर की जाएगी। शिविर के लिए गठित समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा का अंतिम रूप दिया। बैठक में उप महासचिव हरीश माखीजा, आरके तिवारी, शरद गुप्ता, बीएम जौहरी, सुमन मेहता, केसी जैन मौजूद थे। माखीजा ने बताया शिविर में आंख, दांत, नाक, कान, गला, दिल, गुर्दा, छाती, हड्डी रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...