नृत्य पुरोधा व्यास व विद्वान जोशी को 31वां भेराजी सम्मान
उज्जैन | कािलदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नृत्य पुरोधा एवं संगीताचार्य पं. श्रीधर व्यास के साथ निमाड़ी लोक संस्कृति के विद्वान एवं कवि जीवन जोशी करुण को 31वां भेराजी सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पं. सुरेश तांतेड़, संस्थापक सचिव अभिनव कला परिषद भोपाल थे। अध्यक्षता डॉ. शिव चौरसिया ने की। अतिथि गुलाबसिंह यादव, प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था व प्रतीक सोनवलकर, संयुक्त आयुक्त थे। शुुरुआत में जयवी व्यास ने नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद अजय गांगोलिया और समूह ने कबीर के भजन सुनाए। मालवा लोक कला एवं संस्कृति संस्थान की अगुवाई में स्व. कैलाश वर्मा ने 30 साल पहले इस अलंकरण की शुरुआत उनके पिता सीताराम वर्मा भेराजी की स्मृति चीर स्मरणीय करने के लिए की थी। 1988 मेें पहला सम्मान लोक गायक उदेराम भिलाजी को प्रदान किया गया था।