पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाट्सएप पर मिले मैसेज पर पहुंची टीम समझाने पर नहीं माने तो जेल भेजने की धमकी दी तब रुके दो बाल विवाह

वाट्सएप पर मिले मैसेज पर पहुंची टीम समझाने पर नहीं माने तो जेल भेजने की धमकी दी तब रुके दो बाल विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाट्सएप पर मिले मैसेज नेे दो बाल विवाह रुकवा दिए। महिला बाल विकास विभाग की टीम बुधवार दोपहर 12 बजे घट्टिया ब्लॉक के वीरमखेड़ी गांव पहुंची तो विवाह की तैयारियों में लगेे परिजनों ने मेहमान समझकर अगवानी की लेकिन जब टीम ने बताया वे विवाह रुकवाने आए हैं तो परिजन उनके विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा-कुछ ही घंटों में बरात आने वाली है, मैडम बना-बनाया कार्यक्रम बिगाड़ोगे क्या? आए हो तो खाना खाओ और जाओ। टीम ने आधा घंटा मशक्कत की। पहले परिजनों से चर्चा की, उन्हें समझाया। बाद में दुल्हन बनी लड़कियों से भी बात की। उन्होंने परिजनों से दुल्हनों की आयु के संबंध में प्रमाण मांगे, जिन्हें परिजन नहीं दे सके। बार-बार समझाने के बाद भी परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर टीम प्रभारी अाभा शर्मा ने कहा-आप खुद विवाह रोक दो नहीं तो विवाह हम रुकवाएंगे और आप सभी जेल जाएंगे। इसके बाद परिजन मान गए। उन्होंने कहा- अब रक्षाबंधन के बाद विवाह कराएंगे। टीम में प्रियंका त्रिपाठी, अनुपमा मांडवी, अर्चना अखंड शामिल थी।

जाट धर्मशाला में बाल विवाह नहीं पाया तो लौटी

महिला बाल विकास विभाग की टीम दोपहर 1 बजे जाट धर्मशाला पहुंची। टीम प्रभारी रितेश बघेल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि यहां भी नाबालिग का विवाह हो रहा है। टीम ने सभी जोड़ों के आयु प्रमाण पत्र मांगे। उनकी जांच की तो उन्हें कोई जोड़ा नाबालिग नहीं मिला। महिला बाल विकास विभाग के जिला सशक्तिकरण अिधकारी साबिर अहमद सिद्दकी के अनुसार बाल विवाह रोकने के लिए 6 दल बनाए थे।

टीम पहुंची पर नाबालिग जोड़ा नहीं आया

कार्तिक मेला मैदान में हो रहे एक सामूहिक विवाह में नाबालिग जोड़े के शामिल होने की सूचना पर दोपहर में टीम मेहमान बनकर पहुंची। उन्होंने आयोजकों को परिचय दिए बगैर संबंधित जोड़े के बारे में पूछा। आयोजक ने सभी जोड़ों की जानकारी दी। कुछ देर बाद पता चला संबंधित जोड़ा खुद ही सम्मेलन में नहीं आया। आयोजकों को समझाइश देकर टीम लौट आई।

वीरमखेडी में परिजनों को समझाते टीम सदस्य।

खबरें और भी हैं...