पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस्कॉन में राधा मदन मोहन का चंदन श्रृंगार, 21 दिन चलेगी यात्रा, दर्शन आरती का समय बदला

इस्कॉन में राधा मदन मोहन का चंदन श्रृंगार, 21 दिन चलेगी यात्रा, दर्शन आरती का समय बदला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में बुधवार से चंदन यात्रा शुरू हुई। भगवान को गर्मी में ठंडक प्रदान करने के लिए चंदन का लेप कर श्रृंगारित किया गया। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया इसे चंदन यात्रा कहते हैं जो 21 दिन तक चलेगी। 21 दिन तक भगवान का चंदन से शृंगार होगा। प्रथम 7 दिन शृंगार का विशेष महत्व होता है जिसमें भगवान को पूरी प्रतिमा पर चंदन का लेपन किया जाएगा। इसके बाद आठवें दिन से केवल चेहरे पर चंदन लगाएंगे। चंदन यात्रा के लिए भगवान की रोज सुबह 7 बजे होने वाली दर्शन आरती 8:15 बजे से की जाएगी।

खबरें और भी हैं...