पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की दयनीय स्थिति पर डाक्यूमेंट्री \"बंधुआ मजदूर\' बनेगी

किसानों की दयनीय स्थिति पर डाक्यूमेंट्री \"बंधुआ मजदूर\' बनेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | प्रसिद्ध पुस्तक षड्यंत्र के लेखक कैलाश मोरी किसानों की दयनीय स्थिति तथा संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बंधुआ मजदूर’ बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी मोरी ही करेंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि आजादी के 71 साल बाद भी आज किसान दु:खी है। सरकार के तमाम उपायों, विभिन्न योजनाओं और सस्ती दरों पर सरकारी कर्ज देने के बाद भी आखिर क्यों आज भी किसान साहूकारों के कर्ज के चंगुल में फंसकर बंधुआ मजदूर बनने और आत्महत्या करने को मजबूर है। फिल्म की शूटिंग 23 अप्रैल से उज्जैन व मप्र के विभिन्न जिलों में शुरू होगी। फिल्म एक घंटा बीस मिनट अवधि की होगी।

जल मंदिर का उद्घाटन : उज्जैन | जिला खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ द्वारा दौलतगंज चौराहे पर प्याऊ की स्थापना की गई है। महासचिव केदार बंसल ने बताया जल मंदिर का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने किया।

खबरें और भी हैं...