पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम दर्शन यात्रा : सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा, अब गोविंद नहीं आएंगे गूंजा

परशुराम दर्शन यात्रा : सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा, अब गोविंद नहीं आएंगे गूंजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम दर्शन यात्रा में महिलाएं केसरिया साफा बांधकर हाथों में ध्वज थामकर शामिल हुई।

परशुराम जयंती पर शाम को महाकाल मैदान से निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं।

उज्जैन | अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर बुधवार शाम 6.30 बजे महाकाल मैदान से चल समारोह निकाला। हाथी, घोड़े, बग्घी के साथ केसरिया परिधानों में महिलाएं तथा श्वेत वस्त्र और गले में दुपट्टा डाले पुरूष बड़ी संख्या में पैदल चल रहे थे। शहरभर में 100 मंचों से चल समारोह पर पुष्पवर्षा की गई। पहली बार शाम के चल समारोह में सैकड़ो की संख्या में निकले ब्राह्मणों को देख हर कोई चौंक गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया चल समारोह का शुभारंभ अखिलेश महाराज, प्रेम प्रेमानंद महाराज, प्रदीप पांडे, रमेशचंद्र शर्मा आदि ने परशुराम के रथ तथा आदि जगद्गुरु शंकराचार्य के रथ पर चित्र का पूजन कर किया। चल समारोह महाकाल से प्रारंभ होकर मानस भवन पर समाप्त हुवा। चल समारोह में बंगाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शंख वादन करते चल रही थी। चल समारोह में कमलाशंकर त्रिवेदी, जियालाल शर्मा, महेश पुजारी, निशा त्रिपाठी, ममता भार्गव, रामेश्वर दुबे, शैलेंद्र द्विवेदी, राजेश शर्मा रुद्राक्ष, अभिषेक दुबे, रविंद्र भारद्वाज, राजकुमार दुबे, गौरव उपाध्याय, यश जोशी, विनीता शर्मा, राजेंद्र वशिष्ठ, आरती जीवन गुरु, धनेश्वरी जोशी, प्रदीप तिवारी, अजय रावल, मुकेश त्रिवेदी, अशोक दुबे, मनीष मनाना, अतुल रैना, अर्पित दुबे आदि शामिल हुए।

समारोह में जय परशुराम का जयघोष करते समाजजन चल रहे थे।

चल समारोह में फरसा थामे पार्षद माया त्रिवेदी व अन्य।

खबरें और भी हैं...