पलवा के वरिष्ठ भाजपा नेता व्यास का निधन
उज्जैन | महिदपुर क्षेत्र वरिष्ठ भाजपा नेता पलवा निवासी रमेश व्यास का निधन हो गया है। राजेंद्र व्यास के बड़े भाई व पार्षद संतोष व्यास के वे काका थे। अंतिम यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला, जिपं सदस्य किशोर शर्मा, योगेश शर्मा, अशोक सारवान, सुभाष यादव, विहिप के मालवा प्रांत अध्यक्ष नंदकिशोर उपाध्याय भी शामिल हुए।