पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिंतामन में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 158 जोड़ों का विवाह

चिंतामन में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 158 जोड़ों का विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिंतामन गणेश मंदिर के पास बुधवार को बलाई समाज के संयोजन में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में 158 जोड़ो का विवाह कराया गया। यहाँ 15 अप्रैल से चल रहे यज्ञ की सुबह 11 बजे पूर्णाहुति हुई। दोपहर 12 बजे से जोड़ों विवाह कराया गया। यज्ञ और विवाह संस्कार शांतिकुज्ज हरिद्वार के विद्वानों ने कराया। 130 स्थानीय गायत्री परिवार के उपाचार्यों ने संस्कार में सहयोग किया। आयोजन समिति ने जोड़ो को सदसाहित्य प्रदान किया। हरिद्वार से आये जितेंद्र मिश्रा ने नव दम्पतियों को आदर्श बनाने के लिए वलि, वैश्य, ग्रहस्थोचित, मासिक अंशदान अपनाने और प्यार एवं सहकार से भरा पूरा परिवार बनाने का संकल्प कराया। विवाह समिति संयोजक रतनसिंह सिसोदिया, आरसी कुमारिया, प्रह्लादसिंह बोराना, बीएल बडोलिया, प्रेम प्रकाश बोराना आदि के शांति पाठ करने के बाद विद्वानों को विदाई दी। कार्यक्रम में नारायण प्रसाद शर्मा, महाकालेश्वर श्रीवास्तव ने भी यज्ञशाला से नव दम्पतियों को सफल दाम्पत्य जीवन और उज्जवल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। इधर चिंतामन के पास अक्षय तृतीया पर जोधपुरा ब्राह्मण समाज के 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। विवाह संस्कार पंडित योगेंद्र व्यास ने संपन्न कराया।

घटि्टया | ब्राह्मण समाज का 10वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को हुआ। इसमें 17 जोड़ों के विवाह कराए गए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनारायण पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुनाथसिंह पटेल जिलाध्यक्ष, सतीश पांडे, गजेंद्र पटेल, राजू शर्मा, अरविंद शर्मा, जितेंद्र रावल, सत्यनारायण रावल सहित 10 हजार समाजजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...