अभा डाक कर्मचारी संघ के चुनाव में वट अध्यक्ष, चौहान को बनाया सचिव
अभा डाक कर्मचारी संघ के चुनाव में वट अध्यक्ष, चौहान को बनाया सचिव
उज्जैन | अभा डाक कर्मचारी संघ, मालवा संभाग उज्जैन का द्विवार्षिक अधिवेशन सुराना पैलेस में हुआ, सर्वसम्मति से अभा डाक कर्मचारी संघ वर्ग 3 के जिलाध्यक्ष के रूप में एनएस वट आैर एलएन चौहान को सचिव निर्वाचित किया। एलएन चौहान ने बताया पूर्व प्रवर अधीक्षक डाकघर मालवा संभाग उज्जैन केएस तोमर एवं वर्तमान अधिकारी बीएस तोमर मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता मप्र सर्कल के पूर्व मंडल अध्यक्ष आईएल पुरोहित ने की। कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर उज्जैन मुकेश लाड आैर उपसंभागीय निरीक्षक राहुल तिवारी भी उपस्थित हुए। परिक्षेत्र सचिव टीआर मारू द्वारा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन कराया गया, जिसमें वर्ग 3 में वट को जिलाध्यक्ष व चौहान को सचिव, दिनेश लोहान को खजांची आैर आरके बर्वे को ऑडिटर चुना गया। पोस्टमैन आैर ग्रुप डी के भी निर्वाचन सर्वसम्मति से हुए, जिसमें हरिनारायण नागर अध्यक्ष, एलएन कोहली सचिव, जसवंत कुशवाहा कोषाध्यक्ष, दुर्गाशंकर देवड़ा कार्यकारिणी अध्यक्ष, भेरूलाल मीणा सहित अन्य का निर्वाचन किया गया।