पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसों पर लगाने के लिए शहर में तैयार नहीं हो पाए काले झंडे, इंदौर से मंगवाए

बसों पर लगाने के लिए शहर में तैयार नहीं हो पाए काले झंडे, इंदौर से मंगवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसों का बढ़ा हुआ किराया लागू करवाने की मांग को लेकर मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा परेशान होना पड़ा। दरअसल पहले चरण में इन्हें सुबह से ही बसों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगाना थे लेकिन जिन्हें झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, वे उन्हें बना नहीं पाए। एेसे में इंदौर से 100 काले झंडे मंगवाए गए, तब शाम को बसों पर इन्हें लगाया गया। एसोसिएशन से जुड़े शिव कुमार शर्मा ने बताया इस पहले चरण के बाद जल्द ही अब आंदोलन के दूसरे चरण में संभाग के प्रत्येक बस स्टैंड पर शासन को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने शासन के किराया बोर्ड ने बैठक कर बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है लेकिन इसे लागू करने में हो रही देरी से एसोसिएशन में नाराजी है। इसी के चलते ये चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इधर 250 बसें शाजापुर में सीएम के प्रोग्राम के लिए अधिगृहीत कर ली गई। सोमवार को पंचक्रोशी व सोमवती अमावस्या के कारण 150 बसें ओवरलोडेड होकर चलती रही। बावजूद इन्हें जिम्मेदारों ने रोका-टोका नहीं, ना ही कार्रवाई की।

इस तरह लगाए बसों पर काले झंडे।

खबरें और भी हैं...