रामेश्वर तीर्थ के लिए 25 को रवाना होगी यात्रा
रामेश्वर तीर्थ के लिए 25 को रवाना होगी यात्रा
उज्जैन | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 25 अप्रैल को रामेश्वरम यात्रा की ट्रेन उज्जैन जिले के 355 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा। वापसी 30 अप्रैल को होगी। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने बताया यात्रा के लिए आवेदन-पत्र एनआईसी पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदनों में से कम्प्यूटरइज्ड लॉटरी से चयन सूची तथा जिले के लिए कुल प्रतीक्षा सूची तैयार कर यात्रियों को रामेश्वर की यात्रा के लिए भेजा जाएगा।