बिहारीजी के आज होंगे चरण दर्शन, पायजेब पहनाएंगे
बिहारीजी के आज होंगे चरण दर्शन, पायजेब पहनाएंगे
उज्जैन | अंकपात मंगलनाथ रोड स्थित श्री बॉके बिहारी आश्रम में बुधवार को बिहारीजी के चरण दर्शन होंगे। ये दर्शन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 से रात 9 बजे तक होंगे। सेवाधिकारी पं.वासुदेव शास्त्री ने बताया वर्ष में एक बार केवल अक्षय तृतीया पर ही ये दर्शन होते हैं। इस शुभ अवसर पर प्रभुश्री के पैरों में पायजेब पहनाई जाएंगी।
बाल भवन में बच्चों ने सीखा लोकनृत्य, कल भी सीखेंगे
उज्जैन | विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित संभागीय बाल भवन में मंगलवार को बच्चों ने लोकनृत्य सीखा। वे गुरुवार को भी इसकी बारीकियां सीख सकते हैं। इसके लिए दोपहर 3 से शाम 4 बजे नि:शुल्क कार्यशाला लगाई गई थी। 25 अप्रैल को शाम 5 सेे 6 बजे तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।