पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वशिक्षा अभियान में खुले 27,910 नए प्राइमरी स्कूल

सर्वशिक्षा अभियान में खुले 27,910 नए प्राइमरी स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान में खुले 27,910 नए प्राइमरी स्कूल

उज्जैन |
सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की सभी बसाहटों में स्कूलों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। इस अभियान में 27 हजार 910 नए प्राइमरी स्कूल खोले गए हैं और 17 हजार 851 प्राइमरी स्कूलों का मिडिल स्तर तक बढ़ाया गया। अभियान के पूर्व बसाहटों में शुरू किए गए स्कूलों को मिलाकर अब प्रायमरी स्कूलों की संख्या 83 हजार 890 और मिडिल स्कूलों की संख्या 30 हजार 341 हो गई है। इस तरह सर्वशिक्षा अभियान प्रारंभ होने से प्रायमरी स्कूलों की संख्या में 50 प्रतिशत और मिडिल स्कूलों की संख्या में 143 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 10 हजार 624 प्रायमरी और मिडिल स्कूलों के लिये नए भवन स्वीकृत किए गए। इनमें से 9 हजार 209 स्कूल भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...