वॉइस अॉफ प्रज्ञा गायन प्रतियोगिता 29 को
वॉइस अॉफ प्रज्ञा गायन प्रतियोगिता 29 को
उज्जैन | अखिल विश्व गायत्री परिवार के सांस्कृतिक संगीत उन्नयन अभियान के तहत 29 अप्रैल को वाइस अॉफ प्रज्ञा प्रतियोगिता होगी। उपजोन समन्वयक महाकालेश्वर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पश्चिमी संगीत के अंधानुकरण और द्विअर्थी गीतों के प्रभाव से सांस्कृतिक पतन हो रहा है। ऐसे में भारतीय संस्कृति के उत्थान और संगीत को निर्मल मधुर और प्रेरणास्पद बनाया जाना आज के समय की मांग है। प्रतियोगिता तीन ग्रुप ए (8 से 13 वर्ष), बी (14 से 17 वर्ष) और ग्रुप सी (18 से 25 वर्ष ) आयु सीमा के लिए है। पंजीयन 26 अप्रैल तक किए जाएंगे। प्रतियोगिता का पहला राउंड सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। चयनित गायकों के बीच फाइनल राउंड शाम 4.30 से 7.30 बजे तक होगा। प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद राशि, ट्राॅफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।