छात्रा को विधिक सहायता नहीं मिली, रह जाएगा प्रोजेक्ट अधूरा
छात्रा को विधिक सहायता नहीं मिली, रह जाएगा प्रोजेक्ट अधूरा
उज्जैन | स्नातकोत्तर मानवाधिकार चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा को विधिक सहायता नहीं मिली। प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए छात्रा को मार्गदर्शन की जरूरत थी। दो दिन तक इंतजार के बाद अधिकारियों ने छात्रा को जानकारी देने से मना कर दिया। फ्रीगंज की रहने वाली नीलोफर ने बताया वह लोक प्रशासन एवं मानवाधिकार विषय की छात्रा है। निशुल्क विधिक सहायता विषय पर उसे प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना थी। इसके लिए प्रोफेसर के निर्देश पर जिला विधिक सहायता प्राधिकरण की कार्यशैली समझ कर प्रोजेक्ट बनाना था। दो दिन तक अधिकारियों ने चक्कर लगवाए इसके बाद मार्गदर्शन से इनकार कर दिया। मामले में पदमेश शाह जिला विधिक सहायता प्राधिकरण सचिव ने बताया छात्रा मदद के लिए नहीं आई। विधिक सहायता के लिए जो भी आता है उसकी मदद के लिए प्राधिकरण हमेशा तैयार है।
जलसेवा का शुभारंभ कल : उज्जैन. उज्जयिनी सेवा समिति द्वारा नगर निगम व जन सहयोग से स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क ठंडा पानी की जल सेवा का शुभारंभ 19 अप्रैल को शाम 5 बजे प्लेटफार्म 1 पर किया जाएगा।