- Hindi News
- National
- गोशाला में गोमूत्र सेे बनाएंगे फिनाइल, नगर निगम परिसर की सफाई में करेंगे उपयोग
गोशाला में गोमूत्र सेे बनाएंगे फिनाइल, नगर निगम परिसर की सफाई में करेंगे उपयोग
गोशाला में गोमूत्र सेे बनाएंगे फिनाइल, नगर निगम परिसर की सफाई में करेंगे उपयोग
उज्जैन | र|ाखेड़ी स्थित नगर निगम की कपिला गोशाला में गोमूत्र से फिनाइल बनाया जाएगा। इसका उपयोग नगर निगम परिसर में सफाई के लिए होगा। मंगलवार को गोशाला का जायजा लेनेे पहुंची महापौर मीना जोनवाल ने अफसरों को यह निर्देश दिए। अधीक्षण यंत्री हंसकुमार जैन से कहा-गोशाला की विस्तृत कार्य योजना बनाएं। गोमाता को दिए जाने वाले भूसे के लिए बारिश से पहले शेड़ बनाएं। गोशाला में पेड़-पौधे लगाएं। गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था करें। गायों को समय-समय पर परिसर में खुला भी छोड़ा जाए। अभी गोशाला में दो शेड बनाए हैं। यहां पर 270 गायें हैं। गायों की देख-रेख के लिए 10 सेवादार हैं। इसके अलावा एक पशु चिकित्सक भी है।