- Hindi News
- National
- चाट के ठेले लगाने वालों को बताया क्या है सर्व सेफ फूड, लाइसेंस प्रक्रिया भी समझाई
चाट के ठेले लगाने वालों को बताया- क्या है सर्व सेफ फूड, लाइसेंस प्रक्रिया भी समझाई
स्ट्रीट फूड वेंडर्स यानी फुटपाथ के खाद्य विक्रेताओं व चरक अस्पताल में संचालित कैंटीन के कर्मचारियों को साफ व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। भले ही वे कम कीमत पर स्वादिष्ट व ताजे खाद्य पदार्थ तैयार करते हैं लेकिन आमजन को उसकी गुणवत्ता पर संदेह रहता है। इससे उनके व्यापार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके लिए मंगलवार को आईपी-6 प्रशिक्षण केंद्र में नेस्ले इंडिया और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट फूड वेंडर्स आॅफ इंडिया दिल्ली के अधिकारियों ने सर्व सेफ फूड के बारे में बताया, जिसमें खाद्य सामग्रियों को संक्रमण मुक्त कैसे रखा जा सकता है। उन्हें ग्राहक को सुरक्षित तरीके से कैसे सर्व किया जाता है आदि के बारे में ट्रेनिंग दी। उन्हें प्रोजेक्टर पर एक वीडियो दिखाया और पूछा कि जो महिला खाद्य सामग्री बना रही है, उसका तरीका सही है या नहीं, क्या उसे ऐसा करना चाहिए। फुटपाथ पर ठेले संचालित करने वालों ने कहा महिला ने भले ही ग्लोब्ज पहन रखे हैं लेकिन उसने सफाई का ध्यान नहीं दिया। वह मुंह व नाक को हाथ लगा रही थी। अधिकारियों ने बताया सर्व सेफ फूड का उद्देश्य स्वास्थ्य, खाने की सुरक्षित हैंडलिंग, वेस्ट डिस्पोजल, पर्सनल हाईजिन पर प्रशिक्षित करना है। इससे उनका कौशल विकास होगा। उन्हें हाईजीनिक एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ विक्रय करने की शपथ भी दिलाई गई। सीएमएचओ डॉ.वीके गुप्ता ने उन्हें एप्रिन, टोपी, हेंड ग्लोब्ज व प्रमाण पत्र वितरित किए। वरिष्ठ खाद्य अधिकारी निर्मला सोमकुंवर व बीएस देवलिया ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी तथा लाइसेंस प्रक्रिया से अवगत कराया।
स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते अिधकारी।