पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1600 जातियों को एक कर राष्ट्रीय सर्व मेघवंश के नाम से घोषित करें

1600 जातियों को एक कर राष्ट्रीय सर्व मेघवंश के नाम से घोषित करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश में बंटी 1600 जातियों को एक कर उन्हें राष्ट्रीय सर्व मेघवंश के नाम से घोषित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इंडिया के अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने यह मांग सरकार से की है। मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान डेनवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा राजस्थान में सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। मप्र सरकार से भी यह मांग की जा रही है कि वे इस संबंध में कोई कदम उठाए। बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर के इस सपने को पूरा करने के लिए हम देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इसी संबंंध में आगर में सम्मेलन का आयोजन हुआ व मंगलवार को उज्जैन में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बुधवार को कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित विवाह सम्मेलन में भी चर्चा की जाएगी। पत्रकारवार्ता में प्रभुलाल चंदेल, पीरूलाल, सीताराम, संतोष वर्मा, बाबूलाल थावालिया, राधेश्याम केरवाल आदि मौजूद थे।

वोट खरीद लिए, आरक्षण समाप्त कर रहे

दलित वर्ग को बाबा साहेब के 40 वर्षों के त्याग और बलिदान के बाद केवल वोट देने का अधिकार और आरक्षण ही मिला है लेकिन अब वोट को तो सरकार शराब की एक बोतल में खरीद लेती है। आरक्षण को समाप्त करने की राजनीति भी शुरू हाे गई है। राजस्थान में उदयपुर संभाग से इसकी शुरुआत हुई है। मप्र में भी इसके प्रयास हो रहे हैं। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...