मानव जीवन को धन्य कर देती है श्रीराम कथा- नृसिंहदास महाराज
बाबा नरसिंहदास महाराज द्वारा की जा रही श्रीराम कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।
उज्जैन | पति-प|ी की प्रशंसा ही परिवार को जीते जी स्वर्ग बनाती है। यह बात सिद्ध बाबा नरसिंहदास महाराज ने विश्व विराट मानव कल्याण सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट गुजरात द्वारा महामंडलेश्वर महावीर दास महाराज के सान्निध्य में गयाकोटा सप्तऋषि मंदिर के पास इंदिरानगर में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन कही। महाराजश्री ने कहा भगवान निगुण निराकार है, परंतु जब भक्त पुकारते हैं तो प्रकट हो जाते हैं। जब प्रहलाद, द्रोपदी, मीरा ने पुकारा तो भक्तों की पुकार भगवान को प्रकट होने पर विवश कर देती है। रामकथा संपूर्ण जीवन को धन्य कर देती है। मंगलवार से ग्यारह मुखी हनुमान कवच रूद्र महायज्ञ भी प्रारंभ हुआ। मुख्य यजमान हरिसिंह यादव, अजीत मंगलम, दिनेश पंड्या, महेंद्र कटियार ने आरती की।