पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रावासों की बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए तैयार करें प्रस्ताव संभागायुक्त

छात्रावासों की बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए तैयार करें प्रस्ताव- संभागायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | संभागायुक्त एमबी ओझा ने मंगलवार को टीएल बैठक में संभागभर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के बाउंड्रीवाॅल विहीन छात्रावासों को सूचीबद्ध कर इनके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कहा बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए फंड की मांग की जाएगी। साथ ही उन्होंने माइनिंग विभाग के अफसरों को कहा कि वे सरकारी निर्माणों के लिए रेत-मुरम मुहैया करवाने में सरल प्रक्रिया अपनाएं। ओझा ने सीएम हेल्प लाइन के लेवल फोर वाले मामलों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि 14 अप्रैल से शुरू हुई ग्राम सभाओं में केंद्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, लिहाजा ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी भी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

आज मंडी में बंद रहेगी नीलामी

उज्जैन | कृषि मंडी में बुधवार को परशुराम जयंती होने सेे अवकाश रहेगा। अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने किसानों से आग्रह किया है कि वे इस दिन उपज लेकर न आएं।

खबरें और भी हैं...