- Hindi News
- National
- शिक्षा विभाग... अध्यापक संवर्ग को छठवें वेतनमान की एरियर की राशि भुगतान के आदेश
शिक्षा विभाग... अध्यापक संवर्ग को छठवें वेतनमान की एरियर की राशि भुगतान के आदेश
शिक्षा विभाग... अध्यापक संवर्ग को छठवें वेतनमान की एरियर की राशि भुगतान के आदेश
उज्जैन | जिले के अध्यापक संवर्ग के कर्मचारियों को छठवें वेतनमान में देय एरियर की राशि के भुगतान करने के संबंध में सोमवार को जिला शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने कुछ दिनों पहले ही अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया था। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश बारोड़ ने बताया जिले में अध्यापक संवर्गों को छठवें वेतनमान में देय एरियर की राशि एवं बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ था। इसके अलावा अध्यापक संवर्ग को समय पर वेतन भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर अधिकारियों को पत्र लिखे गए थे। जिस पर जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार को जिले के सभी संकुल प्राचार्यों आैर शासकीय हाई स्कूल व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है।