पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलयगिरी के चंदन से होगा राधा मदनमोहन का शृंगार

मलयगिरी के चंदन से होगा राधा-मदनमोहन का शृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुरी इस्काॅन मंदिर में श्री राधा मदनमोहन का अक्षय तृतीया 18 अप्रैल से 4000 रुपए किलो के चंदन से शृंगार किया जाएगा। रोजाना सुबह 8.30 से दोपहर 1 व शाम 4 से 8 बजे तक कुल 8 घंटे श्रद्धालु भगवान की इस अद्भुत छवि के दर्शन कर सकेंगे। गरमी में भगवान को ठंडक प्रदान करने के लिए यह शृंगार किया जाता है। मंदिर में 21 दिन तक चंदन यात्रा उत्सव मनाया जाएगा, जो 18 अप्रैल से शुरू होकर ज्येष्ठ कृष्ण नवमी 9 मई तक चलेगा। उत्सव के कारण रोज सुबह 7.15 बजे की जाने वाली दर्शन आरती 8.30 बजे से की जाएगी। उत्सव के पहले सात दिन 18 से 24 अप्रैल तक भगवान की मूल प्रतिमा पर चंदन से लेप किया जाएगा। भगवान इन दिनों पीले स्वर्ण रंग में भक्तों को दर्शन देकर अभिभूत करेंगे। इसके अलावा मंदिर में विराजित नरसिंह भगवान सहित अन्य प्रतिमाओं को भी चंदन लगाएंगे। मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया एक माह से भक्त चंदन यात्रा के लिए उड़ीसा के मलय गिरी से मंगवाए गए मलय चंदन को घिसकर शृंगार के लिए तैयार कर रहे हैं। यह चंदन 4000 रुपए किलो में मिलता है। 21 दिन के लिए 60 हजार रुपए का 15 किलो चंदन मंगाया है। इसी चंदन से भगवान का 7 दिन शृंगार किया जाएगा। शेष 14 दिन भगवान के विग्रह पर चंदन लगाकर उत्सव मनाएंगे।

खबरें और भी हैं...