- Hindi News
- National
- परशुराम जयंती : ब्रह्म जागरण यात्रा व टावर पर िशप्रा आरती की तर्ज पर महाआरती आज
परशुराम जयंती : ब्रह्म जागरण यात्रा व टावर पर िशप्रा आरती की तर्ज पर महाआरती आज
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार से शहर में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा महाकाल अन्नक्षेत्र से शाम 4.30 बजे से ब्रह्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं टावर चौक फ्रीगंज पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा शाम 6 बजे से शिप्रा आरती की तर्ज पर भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी। परिषद के आकाश तिवारी, संचित शर्मा ने बताया सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार ब्राह्मणजन परशुराम जी के जयकारे लगाते निकलेंगे। विभिन्न मार्गों होकर रैली शहीद पार्क पर पहुंचकर समाप्त होगी, यहां आरती की जाएगी। युवजन सभा के पुजारी यश गुरु, पवन शर्मा ने बताया कार्यक्रम के प्रारंभ में 51 कन्याएं रंगोली बनाएगी। 51 बटुक वेदपाठ करेंगे। शर्मा बंधु परिवार के आंजनेय शर्मा भजन सुनाएंगे। अवनि शुक्ला एवं कुलदीप दुबे का नृत्य होगा। सात पंडित परशुराम व वामन भगवान की आरती करेंगे। सोमवार शाम सभा के सदस्यों ने कार्यक्रम का भूमिपूजन किया।
शहीद पार्क से महिलाओं की रैली
परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम 4 बजे शहीद पार्क से सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाएं एकजुट होकर वाहन रैली निकालेगी, रैली से पूर्व महिलाएं नानाखेड़ा स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में जाकर पूजन करेगी। ध्वज लेकर महिलाएं रैली में निकलेगी। सीमा वशिष्ठ, कीर्ति मोढ़ ने बताया बुजुर्ग महिलाओं के लिए ई-रिक्शा रहेंगे। रैली शहर का भ्रमण कर वापस टावर पर समाप्त होगी।
यात्रा में इस बार हर काॅलोनी से ब्राह्मण
परशुराम जयंती पर बुधवार को महाकाल चौराहे से परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन गुदरी चौराहा द्वारा सुबह 9 बजे से निकाली जाने वाली परशुराम दर्शन यात्रा में इस बार हर मोहल्लों व कॉलोनियों से ब्राह्मणजन शामिल होंगे। नागझिरी, इंदिरानगर, महाशक्तिनगर सहित कई क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारी राजेश त्रिवेदी, गिरिश पाठक, देवेंद्र पुरोहित आदि ने समाज के लोगों को यात्रा का निमंत्रण दिया। इंदिरानगर में हुई बैठक में एएल शर्मा, योगेंद्र शुक्ल, शोभा शर्मा, रेखा शुक्ल, रेणु शर्मा आदि उपस्थित थे। सोमवार की शाम पार्षद माया त्रिवेदी ने उर्दूपुरा धर्मशाला में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं की बैठक लेकर अधिक संख्या में यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। विमल पांडे ने बताया आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा 18 अप्रैल की शाम 5 बजे क्षीरसागर से निकलकर रामघाट पर समाप्त होगी। इधर चल समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक राजस्व कॉलोनी स्थित हरदेनियां पैलेस में हुई। अध्यक्षता सुरेंद्र चतुर्वेदी ने की। बैठक में शिवनारायण जागीरदार, जियालाला शर्मा, नंदनी जोशी, डॉ. प्रेरणा मनाना, मंजू तिवारी, श्रद्धा चौबे आिद शामिल थे। श्री परशुराम संगठन द्वारा 18 अप्रैल से पंवासा में ब्रह्म समाज की बैठक हुई। अजेंद्र त्रिवेदी ने बताया यात्रा सुबह 7.30 बजे केशरबाग कॉलोनी से शुरू होगी।