पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राकेश सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, तोमर को चुनाव प्रबंधन की कमान

राकेश सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, तोमर को चुनाव प्रबंधन की कमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर से तीन बार के सांसद और महाराष्ट्र के सह प्रभारी राकेश सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद राकेश सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और निवृत्तमान अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की चुनाव प्रबंध समिति का भी ऐलान कर दिया है। केंद्रीय पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समिति के संयोजक होंगे। पद संभालने के बाद राकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार पार्टी की सरकार बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि 1980 में भाजपा के गठन के बाद से राकेश सिंह 13वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

शेष | पेज 10 पर



ऐसे तय हुआ नाम

अध्यक्ष बनने के बाद सीएम के साथ राकेश सिंह।

राकेश के नाम पर इसलिए दांव

2004 से 2018 तक सांसद रहे। उनके सांसद रहते जबलपुर को हवाई सुविधा और बड़े-बड़े फ्लाई ओवर की सुविधा मिली। वे अमित शाह और संघ के करीबी भी हैं। लिहाजा दिल्ली और प्रदेश संगठन में उनका विरोध नहीं हो पाया। महाकौशल क्षेत्र से विधानसभा की 37 सीट हैं।

संघ का दखल और 37 सीटों पर नजर

राकेश सिंह का नाम राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल लेकर भोपाल आए और वरिष्ठ नेताओं से बात की। देर रात राकेश से रामलाल, मुख्यमंत्री और तोमर की अलग से बात हुई। राकेश पूर्व में भी दिल्ली में तोमर से करीब डेढ़ घंटे गोपनीय बैठक कर चुके थे। मुख्यमंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर की पहली पसंद राकेश सिंह थे। इसलिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी उन पर सहमति जता दी। आपसी खींचतान को खत्म करने के लिए संघ ने ही पूरे मामले में दखल रखी। राकेश के नाम से पहले तोमर, नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला और भूपेंद्र सिंह के नाम चर्चा में थे।

एक बार फिर इंदौर खाली हाथ

कैलाश विजयवर्गीय को तोमर की टीम में सदस्य बनाया गया है, जबकि सह संयोजक पद पर कुलस्ते, आर्य के साथ नरोत्तम मिश्रा रखे गए हैं। इससे साफ है कि एक बार फिर इंदौर को प्रभावी प्रतिनिधित्व नहीं मिला। शिवराज के मंत्रिमंडल में पहले ही इंदौर से कोई मंत्री नहीं है।

गर्म हवा का प्रकोप

खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 440; 19 शहरों में तापमान 400 के पार

भास्कर न्यूज | भोपाल

प्रदेश में गर्म हवा का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को राज्य के 19 शहरों में पारा 40-41 डिग्री के पार चला गया, जबकि खजुराहो 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, विंध्य के ज्यादातर इलाके तपते रहे। इंदौर में 1 डिग्री उछाल के साथ पारा 39.5 पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवा के चलते प्रदेश तप रहा है। गुरुवार को होशंगाबाद, रतलाम, छिंदवाड़ा, रीवा में लू चलने की आशंका जताई है।

इन शहरों में पारा 40 के पार

उज्जैन, होशंगाबाद, बैतूल, गुना, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, सागर, दमोह, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, उमरिया, नौगांव।

दुनिया में ये सबसे गर्म शहर

बुधवार को दुनिया में सऊदी का शरुराह क्षेत्र सबसे गर्म (46.2) रहा। देश में चंद्रपुर (45.4) सबसे अधिक तपा। प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे कम 35 डिग्री तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...