पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण

7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 मई से शिक्षकों का प्रशिक्षण

उज्जैन | शैक्षणिक सत्र 2017-18 से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9वीं में विज्ञान और गणित विषय तथा कक्षा 11वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा 10वीं और 12वीं में इन विषयों की एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें ही मान्य होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए हाईस्कूल स्तर के विज्ञान और गणित विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया उज्जैन संभाग से 1200 शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होंगे। प्रशिक्षण 7 मई से 29 जून तक संभागीय मुख्यालय पर 8 चरणों में होगा। प्रशिक्षण में गणित और विज्ञान के 14 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

खबरें और भी हैं...