रोजगार मेला योजना अंतर्गत उज्जैन संभाग प्रथम
रोजगार मेला योजना अंतर्गत उज्जैन संभाग प्रथम
उज्जैन | वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला रोजगार कार्यालयों के माध्यम से रोजगार मेला योजना के अंतर्गत उज्जैन संभाग लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या के अनुसार प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। उज्जैन संभाग में 9400 के लक्ष्य के मुकाबले 15700 हितग्राहियों को रोजगार मेलों के माध्यम से प्रारंभिक चयन किया गया। इस तरह उज्जैन संभाग ने 167 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया। ग्वालियर दूसरे व जबलपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में उज्जैन जिला रोजगार कार्यालय दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर देवास जिला रोजगार कार्यालय रहा। रोजगार कार्यालय के उप संचालक मनोज अग्निहोत्री ने उज्जैन जिले में 2200 के लक्ष्य के विरुद्ध 3853 बेरोजगारों का प्रारंभिक चयन विभिन्न कंपनियों के द्वारा किया गया है।