पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं में फुटकर ग्राहकी बढ़ी, मीडियम गेहूं 1950 रुपए बिका

गेहूं में फुटकर ग्राहकी बढ़ी, मीडियम गेहूं 1950 रुपए बिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | गेहूं का व्यापार चल निकला है। मंडी में खाने वालों की बढ़ती डिमांड से मंडी परिसर भीड़ भरा हो गया। अखातीज पर भी मंडी में गेहूं के खरीदार पहुंचे। पिछले साल की तुलना में इस साल गेहूं 100 से 150 रुपए महंगा मिल रहा है। भरपूर पैदावार फिर भी आम ग्राहक महंगे गेहूं को खरीद कर किचन का खर्चा बढ़ा चुके हैं। इस बार पूर्णा गेहूं अधिक पसंद किया जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों में भी गेहूं जाने लगा है। पद्मावती केन्वासर्स के कांति सकलेचा ने बताया सीजन में गेहूं की मांग इस साल देर से आ रही है। उज्जैन स्पॉट से मीडियम गेहूं 1950, बेस्ट सार्टेक्स क्लीन 2200, सुपर 2300 से 2500 रुपए क्विंटल के भाव हैं।

7 हजार का डॉलर चना 5300 रुपए रह गया: 7 हजार रुपए का डॉलर चना 5300 रुपए रह गया। ऊंचे भाव का बड़ा स्टॉक उज्जैन में हो गया। 4400 रुपए सबसे नीचे भाव आंके गए हैं। मंदी का दौर लगातार बना रहेगा। डॉलर चने की लंबी रायशुमारी के बाद एक पक्ष तो सितंबर में 8 हजार रुपए के भाव बताने लगा है। जबकि 60 फीसदी पक्ष वर्तमान भाव को ही सही ठहराने लगे हैं। करोड़ों रुपए का घाटा वर्तमान भाव से लग रहा है। ये भी सही है कि 7000 और 6000 रुपए का खरीदा स्टॉक कोई अभी बेचेगा भी नहीं, लेकिन 10 लाख, 20 लाख और 50 लाख का नुकसान तो कतार में आ गया है।





फॉरेन में इस बार डॉलर का व्यापार चला नहीं। दो साल से इसमें भाव पिटने लगे हैं। ऊंचे भाव की संभावना फेल भी हो सकती है, क्योंकि मालवा, निमाड़ इस साल डॉलर चने से लबालब हो रहे हैं। खरीदा माल भी स्टॉक में पैक है। किसानों के पास भी रुका है।

खबरें और भी हैं...