पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर सूत की माला

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर सूत की माला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर सूत की माला पहनाकर उनकी देशसेवा का स्मरण किया

उज्जैन |
भारतीय मानव कल्याण महासमिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को शहर कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर सूत की माला पहनाकर कर मनाई गई। महासमिति प्रदेश अध्यक्ष अनिल देवधरे की अगुवाई में गांधी की देशसेवा का स्मरण किया गया। जानकारी जगदीश रघुवंशी ने दी। इधर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पीपलीनाका स्थित गांधी की प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा व जिला अध्यक्ष जयसिंह दरबार की अगुवाई में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कला सृजन शिविर में जो बनाना सीखा, उसकी प्रदर्शनी लगाई

उज्जैन |
एकलव्य संस्था के दस दिवसीय कला सृजन शिविर का समापन शिक्षक संजयसिंह पंवार, रंगकर्मी वीरेंद्र नथानियल रोशन शर्मा के आतिथ्य में हुआ। बच्चों द्वारा शिविर में बनाई बर्थडे केप, न्यूज पेपर से बैग, वाल हैंगिंग, ओरीगेमी क्रॉफ्ट, वेजिटेबल से पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किए। संचालन रेखा सिलावट ने किया।

खबरें और भी हैं...