उज्जैन | अभा युवा ब्राह्मण समाज का शपथ विधि व सम्मान समारोह नृसिंह घाट स्थित रघुकुल गार्डन में हुआ। युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. महेश पुजारी ने अध्यक्ष अर्पित पुजारी व नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तीन वरिष्ठ समाजसेवियों को सौम्य ब्राह्मण अलंकरण प्रदान किया गया। समारोह सीतामऊ के महंत जितेंद्रदास महाराज व भागवताचार्य भगवान बापू के आतिथ्य में हुआ। संस्था द्वारा वेदाचार्य पं. कमलाशंकर त्रिवेदी, स्व. पं. विश्वनाथ व्यास व स्व. शांतु गुरु को सौम्य ब्राह्मण अलंकरण प्रदान करने का निर्णय लिया था। पं. व्यास की ओर से उनकी प|ी मालती देवी व्यास तथा शांतुगुरु की ओर से उनके पुत्र पं. सुलभ शांतुगुरु ने सम्मान प्राप्त किया। पहली बार युवा ब्राह्मण समाज द्वारा स्वास्थ्य, खेल तथा उद्योग प्रकोष्ठ का गठन किया है।