साहित्यकार दिनकर सोनवलकर की 86वीं जयंती पर उन पर समर्पित तीन पुस्तकों का विमोचन 24 को
उज्जैन | वरिष्ठ कवि व साहित्यकार, प्राध्यापक दिनकर सोनवलकर की 86वीं जयंती पर 24 मई को शाम 7 बजे कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में स्मृति समारोह होगा। आयोजक ओम हास्याय नम: संस्था के स्वामी मुस्कुराके ने बताया कार्यक्रम के अतिथि कवि व गीतकार चंद्रसेन विराट, पत्रकार निर्मला भुराड़िया, सत्यमोहन वर्मा, दमोह व संभागायुक्त एमबी ओझा होंगे। अध्यक्षता पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्व. सोनवलकर को समर्पित तीन पुस्तकों का लोकार्पण, उनकी कविताओं पर प्रतिभा संगीत संस्थान की नृत्य नाटिका व कविताओं की स्वरबद्ध प्रस्तुति भी दी जाएगी।