पंचायत भवन पर भाजपा का झंडा फहराने की निंदा
उज्जैन | घटि्टया तहसील की कालूखेड़ी ग्राम पंचायत के सरकारी भवन पर गत दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा का झंडा फहराया। इसकी पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने निंदा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया। सोमवार को कांग्रेसजन ने अनुविभागीय अधिकारी घटि्टया को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।