पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन होगी डॉक्टर्स की अस्पतालों में पोस्टिंग

ऑनलाइन होगी डॉक्टर्स की अस्पतालों में पोस्टिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑनलाइन होगी डॉक्टर्स की अस्पतालों में पोस्टिंग

उज्जैन | सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस, एमडी की डिग्री पूरी कर चुके डॉक्टर्स की पोस्टिंग स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन करेगा। स्वास्थ्य संचालनालय ने ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। पोर्टल पर यूजी और पीजी की डिग्री पूरी कर चुके डॉक्टर्स ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन च्वाइस लॉक कर सकेंगे।

31 तक जमा होंगे स्कॉलरशिप के आवेदन

उज्जैन | केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक अपने आवेदन एमएचआरडी को भेज सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है, उन्हें 25 मई तक अपना ऑफलाइन आवेदन माशिमं में जमा करना होगा।

खबरें और भी हैं...