उज्जैन | स्पर्श वेलफेयर सोसायटी द्वारा गुनावा की नाबालिग बालिका और दुष्कर्म से जन्मे बालक की अंतहीन कहानी पर आधारित नाटक खामोश चीखें का पहला मंचन सोमवार को हरसिद्धि रोड पर किया। कहानी में दुष्कर्मी को भेड़िये की संज्ञा देकर बताया कि किस तरह हमारी बहन बेटियों की अस्मत का लुटेरा भेड़िया देश की राजधानी से घुस कर प्रदेश और अब तो हमारे शहर के नजदीक आ गया है। स्पर्श संस्था के नीरज थोरात ने बताया निर्देशन हर्षित शर्मा, वस्तु विन्यास अनुज बिस्वास, और कलाकारों के रूप में निशिद शुक्ला, आलोक निगम, सोमेश प्रजापत और हर्ष मेहता मौजूद थे।