पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में जिले के 656 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटाप

12वीं में जिले के 656 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं की परीक्षा में 85 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले जिले के 656 विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से लैपटाप मिलेगा। पात्र विद्यार्थियों में उज्जैन विकासखंड से शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। जिले के पात्र विद्यार्थियों में से 57% से अधिक विद्यार्थी उज्जैन विकासखंड से हैं। इन विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपए की राशि आैर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 12वीं की परीक्षा में सामान्य वर्ग के 85 प्रतिशत अंक पाने पर यह राशि व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय तोमर एवं एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया 28 मई को भोपाल में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लैपटाप की राशि आैर प्रमाण पत्र देंगे।

खबरें और भी हैं...