पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भट्‌टी जैसा तप रहा प्रदेश; खरगोन सबसे गर्म 460, उज्जैन में पारा 43.50

भट्‌टी जैसा तप रहा प्रदेश; खरगोन सबसे गर्म 460, उज्जैन में पारा 43.50

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | उज्जैन/शाजापुर/भोपाल

प्रदेश में मौसम के तेवर और तीखे हो गए हैं। उज्जैन में पारा लगातार 40 से ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार रात को भी तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इधर शाजापुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रहा। रात का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल तापमान 42 डिग्री या उससे ज्यादा ही रहने के आसार हैं। राहत की बूंदें 29 मई से बरस सकती हैं। प्रदेश में हालात यह हैं कि भोपाल संभाग में भोपाल और राजगढ़ में रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। जहां राजधानी में रात का पारा 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं राजगढ़ में ये 31.8 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में दिन का तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया।

कई शहरों में पारा 44 डिग्री या उससे ऊपर ही

दिन की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। होशंगाबाद, खजुराहो, दमोह, खरगोन सहित कई शहरों में लू चलने से पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तपता रहा। कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री या उसके पार रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 80 फीसदी जगह दिन-रात के तापमान में इजाफा हुआ।

आगे क्या : अगले दो दिन 13 जिलों में लू के आसार

मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के बैतूल, होशंगाबाद, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, राजगढ़ में लू चलने की संभावना है।

रोहिणी के दौरान हलकी बारिश होने का अनुमान

25 मई से नौतपा (रोहिणी) शुरू हो रहा है, लेकिन उसके पहले ही गर्मी परेशान करने वाली महसूस हो रही है। महीने के अंत में उमस भी परेशान करेगी। कारण यह कि अरब सागर में सिस्टम बनने से उमस प्रवेश करना शुरू करेगी। ऐसी मान्यता है कि नौतपा में बारिश हो जाए तो मानसून प्रभावित हो जाता है। रोहिणी के जब पांच से छह दिन पूरे हो जाएंगे तो शहर में हलकी बारिश हो सकती है।

ये शहर भी खूब तपे

राजगढ़ 45.20

दमोह 45.00

होशंगाबाद 44.90

खजुराहो 44.80

शाजापुर 44.70

यहां रात ज्यादा गर्म

दमोह 30.80

गुना 30.60

जबलपुर 29.60

शाजापुर 30.40

खबरें और भी हैं...