वित्त मंत्री के बयान का विरोध, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
उज्जैन | ग्राम रोजगार सहायक संगठन ब्लॉक तराना ने मप्र शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा दिए विवादित बयान के विरोध में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए ग्राम रोजगार सहायक संगठन तराना की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। मप्र शासन द्वारा जब तक ग्राम रोजगार सहायक संगठन के हितों में कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी हड़ताल के दौरान ग्राम रोजगार सहायक संगठन ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश कुमार चौहान, सचिव पुष्पेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार मौजूद थे। जानकारी लाखनसिंह झलारा ने दी।
नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर आज प्रस्तुति
उज्जैन | कालिदास अकादमी की ओर से आयोजित 21 दिनी शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन होगा। शाम 7 बजे संकुल में प्रशिक्षणार्थी कार्यशाला में सीखी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यशाला में शास्त्रीय नृत्य कथक व शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम् दो विधाओं में 350 से प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया है। प्रभारी निदेशिका प्रतिभा दवे ने देते हुए बताया समापन अवसर पर प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।