उज्जैन | नागझिरी स्थित विद्यालय में शिक्षा सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए 11वी कक्षा में सीटें रिक्त हैं। इनमें बालक अजा में 9, अजजा में 1 इस प्रकार कुल 10 सीटें और बालिका अजा में 5 और अजजा में 1 कुल 6 सीटें विज्ञान और वाणिज्य संकाय में हैं। 12वी में वाणिज्य संकाय में बालकों के लिए अजा और अजजा के लिए 1-1 सीट तथा बालिकाओं के लिए अजा की 4 और अजजा की 1 कुल 5 सीटें हैं। प्रवेश के लिए अर्हता प्रथम श्रेणी होगी। प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र 22 से 29 मई तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर कल से
उज्जैन | गायत्री शक्तिपीठ अंकपात मार्ग पर भागवत ज्ञान सप्ताह कक्षा के उपलक्ष्य में बुधवार से सात दिनी नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर शुरू किया जाएगा। शिविर में डॉ. आरके मौर्या के मार्गदर्शन में सभी वर्ग के लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण होगा।